top of page

शिवनीटोला में 76वां सार्वजनिक मंडई मेला उत्सव 21 नवंबर को, लावणी कार्यक्रम होगा मुख्य आकर्षण

2 days ago
1 min read

जनचेतना/गोंदिया :- सार्वजनिक मंडई मेला उत्सव समिति शिवनीटोला द्वारा इस वर्ष 76वां सार्वजनिक मंडई मेला उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। दीपावली व ग्यारस-एकादशी के पावन पर्व के अवसर पर आयोजित यह उत्सव शनिवार, दिनांक 21 नवंबर 2026 को शाम 4.00 बजे से विट्ठल रुक्मिणी चौक, शिवनीटोला में संपन्न होगा। इस वर्ष के मेले का मुख्य आकर्षण लावण्या अप्सरा डांस लावणी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत रिमिक्स लावणी कार्यक्रम रहेगा। इस कार्यक्रम की प्रस्तुति किशोर मेश्राम द्वारा की जाएगी। लावणी कार्यक्रम को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है।



कार्यक्रम का उद्घाटन गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के आमदार विनोद अग्रवाल के हाथों होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत शिवनी की सरपंच सरिताताई ठाकरे करेंगी। दीप प्रज्ज्वलन उप-जिल्हाधिकारी गोंदिया बहेरे सर , जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी गोंदिया अशोक (गपू) गुप्ता, नगराध्यक्ष न.प. गोंदिया सचिन शेंडे तथा उद्योगपति शिवनी रामपवन मोदी द्वारा किया जाएगा।


इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में क्षेत्र के अनेक सरपंच, ग्राम पंचायत सदस्य, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। मेला समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व समस्त सदस्यगण तथा समस्त ग्रामवासी शिवनीटोला ने सभी भाविकों, ग्रामवासियों व दुकानदार भाइयों से कार्यक्रम में उपस्थित रहकर मेले की शोभा बढ़ाने का आवाहन किया है।



 
 
 

Comments


bottom of page