top of page

अजित पवार के प्लेन क्रैश की जांच पूरी होने तक उड्डयन मंत्री दें इस्तीफा', रोहित पवार की PM मोदी को चिट्ठी

  • Mar 23
  • 2 min read

जनचेतना/गोंदिया/सचिन बोपच




शरद पवार गुट के नेता रोहित पवार ने एनसीपी के दिवंगत नेता अजित पवार के प्लेन क्रैश की जांच पूरी होने तक नागरिक उड्डयन मंत्री के इस्तीफे की मांग की है. उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. उनका आरोप है कि वीसीआर कंपनी को बचाया जा रहा है. ये साजिश है. अजित पवार को न्याय मिलना चाहिये. 

 

'PM मोदी और शाह दे सकते अजित पवार को इंसाफ'

 

उन्होंने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा, ''सिविल एविएशन मिनिस्टर का इस्तीफा होना चाहिये. यह हमारी मांग है. टीडीपी कोटे से मंत्री हैं. ताकतवार लोग इसमें शामिल हैं. पीएम मोदी और अमित शाह ही अजित पवार को न्याय दे सकते हैं.

 

जबतक मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे तो जांच कैसे होगी- रोहित पवार

 

एनसीपी (SP) के विधायक ने कहा कि इसमें टीडीपी के नेता इन्वॉल्व हैं. उन्होंने फंडिंग की है तो जबतक इस्तीफा नहीं देंगे तो इन्वेस्टिगेशन कैसे होगा. ऐसे कभी वॉइस रिकॉर्डर डिस्ट्राय हो सकता है, इसीलिए टीडीपी के नेता इस्तीफ़ा दें जो मैनिपुलेशन हुआ उसके बारे में पहले वो बता दें. मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए तभी जांच होगी. पीएम नरेंद्र मोदी जी और अजित पवार करीबी थे इसलिए मैं उनसे मांग कर रहा हूं.

 

28 जनवरी को विमान हादसे में अजित पवार का निधन

 

बता दें कि बारामती प्लेन हादसे में एनसीपी प्रमुख रहे अजित पवार की मौत हो गई थी. अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने आशंका जताई है कि यह कोई दुर्घटना नहीं बल्कि साजिश थी. 28 जनवरी को अजित पवार का प्लेन पुणे के बारामती में अचानक क्रैश हो गया था.  बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान ये प्लेन रनवे के पास हादसे का शिकार हो गया और उसमें आग लग गई थी. इस हादसे में अजित पवार, पायलट और क्रू मेंबर सहित 5 लोगों की जान चली गई थी. इस घटना के बाद 31 जनवरी को अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का डिप्टी सीएम बनाया गया था.


Comments


bottom of page