top of page

काटी के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने उत्तीर्ण की बेल्ट ग्रेडेशन परीक्षा

  • Aug 3
  • 1 min read

जनचेतना/गोंदिया/सचिन बोपचे :- शहर के आंबेडकर भवन, मरारटोली स्थित सभागृह में 2 अगस्त को ताइक्वांडो कलर बेल्ट ग्रेडेशन सेमिनार एवं परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र काटी के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और विभिन्न बेल्ट स्तरों की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। बेल्ट ग्रेडेशन परीक्षा में रेड बेल्ट के लिए नंदिनी नागफासे, ब्लू बेल्ट के लिए श्रद्धा दंदरे तथा ग्रीन बेल्ट के लिए तनवी दंदरे ने सफलता प्राप्त की। वहीं येलो बेल्ट की परीक्षा में श्रद्धा खरे, अंशु दंदरे, कुणाल जमरे, आरोही चौहान, नित्य तुरकर, आयुष हनवते, अवनी डायरे, तेजल तुरकर, परी चौधरी, कृति जमाईवार, पूर्वी भोयर, नमन खरे, आर्यन चौधरी, अनय चौधरी, होमी जमरे, निधि चौधरी, नित चौधरी, अरमान पाचे, कुणाल पाचे, पार्थ उदयपुरे, देवांश खरे, कृष्णा चौधरी, स्वाति देवाधारी, विशेष जमरे, पार्थ तीतरमारे, महिमा तुरकर, जीविका देवाधारी, वेद कटरे, जयस नागफासे तथा सुथिर्थ चौधरी ने सफलता हासिल की।


परीक्षा में सफल सभी खिलाड़ियों को बेल्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक अर्जुन पटेल, मुख्य प्रशिक्षक ओमकार नागफासे एवं प्रशिक्षक दीपक आमरे उपस्थित रहे। प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हुए ताइक्वांडो खेल में अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता, प्रशिक्षक ओमकार नागफासे, विशाल जमरे एवं समस्त ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों का स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


 
 
 

Comments


bottom of page