कामठा के Genius Computer Education के डॉ. महेश शरणागत को ‘Career Builder of the Year-2026’ अवॉर्ड
अनंत चेतना/गोंदिया/विवेक हरिनखेड़े :- कामठा स्थित Genius Computer Education के डायरेक्टर डॉ. महेश शरणागत को मुंबई में आयोजित Computer Education Award-2026 समारोह में ‘Career Builder of the Year-2026’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता प्रकाश तथा All India Council for Professional Excellence के निदेशक के हाथों प्रदान किया गया।

देशभर के उत्कृष्ट कंप्यूटर शिक्षा संस्थानों और शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले संस्थानों को इस पुरस्कार के लिए चयनित किया जाता है।
इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए Genius Computer Education, Kamtha का पूरे देश से चयन किया गया। संस्थान के डायरेक्टर डॉ. महेश शरणागत को मिले इस सम्मान को कामठा के साथ-साथ गोंदिया जिले के लिए भी गौरव का क्षण बताया जा रहा है। डॉ. महेश शरणागत ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने विद्यार्थियों, अभिभावकों और पूरी टीम के सहयोग को दिया। इस सम्मान से क्षेत्र में कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों में भी उत्साह का माहौल है।





Comments