गोंदिया के रेल यात्रियों की सुविधाओं को लेकर विधायक विनोद अग्रवाल की ओर से DRUCC सदस्यों ने सौंपा निवेदन
अनंत चेतना/गोंदिया :- गोंदिया एवं आसपास के क्षेत्रों के हजारों रेल यात्रियों की सुविधा एवं जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगों को लेकर गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद अग्रवाल की ओर से आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश एवं मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार को निवेदन सौंपा गया। विधायक विनोद अग्रवाल के प्रतिनिधि के रूप में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर के DRUCC सदस्यों — विनोद चांदवानी (गुड्डू), हरीश घनश्याम अग्रवाल एवं अशोक जयसिंघानी — ने रेलवे अधिकारियों से मुलाकात कर यह निवेदन सौंपा।

निवेदन में गोंदिया क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा के लिए तीन प्रमुख मांगें रखी गईं—
🔹 ट्रेन क्रमांक 19344 नैनपुर–इंदौर पंचवेली एक्सप्रेस का गोंदिया तक विस्तार।
🔹 ट्रेन क्रमांक 12262 हावड़ा–मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस का गोंदिया स्टेशन पर ठहराव।
🔹 ट्रेन क्रमांक 11040 महाराष्ट्र एक्सप्रेस का निर्धारित समय पर गोंदिया आगमन सुनिश्चित करना।
DRUCC सदस्यों ने रेलवे अधिकारियों से इन मांगों पर सकारात्मक एवं शीघ्र कार्यवाही करने का आग्रह किया। इन मांगों के पूरा होने से गोंदिया के साथ-साथ बालाघाट एवं आसपास के क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा एवं कनेक्टिविटी का लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर प्रतिनिधियों ने कहा कि गोंदिया की रेल सुविधाओं के विस्तार, नई रेल सेवाओं की मांग तथा यात्रियों की समस्याओं के समाधान के लिए जनहित के मुद्दों को रेलवे प्रशासन के समक्ष लगातार उठाया जाता रहेगा।





Comments