top of page

ग्राम पंचायत खातिया के नवनिर्वाचित उपसरपंच विजेंद्र मेश्राम का निर्विरोध निर्वाचन

Sep 22
2 min read

 अनंत चेतना/गोंदिया :- गोंदिया तहसील के ग्राम पंचायत खातिया में रिक्त चल रहे उपसरपंच पद के लिए गुरुवार, 18 सितंबर 2026 को विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विजेंद्र मेश्राम को ग्राम पंचायत खातिया का उपसरपंच निर्विरोध चुना गया।

विशेष बैठक में नियंत्रक अधिकारी मंडल अधिकारी आर.एस. बोडखे, अध्यासी अधिकारी ललित तावाडे तथा महसूल सेवक दीपक राऊत की उपस्थिति रही। उपसरपंच पद के निर्वाचन के दौरान उपस्थित सरपंच एवं ग्राम पंचायत सदस्यों ने विजेंद्र मेश्राम के नाम पर सर्वसम्मति जताई, जिसके बाद उनका निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया। जानकारी के अनुसार, पूर्व उपसरपंच के खिलाफ ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद उपसरपंच का पद रिक्त हुआ था। इसी रिक्त पद को भरने के लिए विशेष बैठक आयोजित की गई थी। निर्वाचन के दौरान सरपंच ललित अर्जुन तावाडे, सदस्य सुरजलाल खोटेले, रक्षाबाई फुंडे, केसरबाई बागडे, ओमिकाबाई बहेकार, गीताबाई फुंडे एवं ललिताबाई कोल्हाटकर सहित अन्य उपस्थित रहे। सदस्यों ने नवनिर्वाचित उपसरपंच को शुभकामनाएं देते हुए ग्राम विकास एवं जनहित के कार्यों में सहयोग का भरोसा दिलाया।



आमदार विनोद अग्रवाल ने किया स्वागत

निर्विरोध उपसरपंच चुने जाने के बाद विजेंद्र मेश्राम का गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के आमदार विनोद अग्रवाल के कार्यालय में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। श्री अग्रवाल ने मेश्राम को उपसरपंच निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभेच्छा व्यक्त की। इस अवसर पर कृषि उत्पन्न बाजार समिति गोंदिया के सभापति चेतन बहेकार, ग्राम पंचायत खातिया के सरपंच एवं भाजपा कामठा मंडल अध्यक्ष ललित तावाड़े, भाजपा युवा मोर्चा कामठा मंडल अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत बिरसी के उपसरपंच उमेशसिंह पंडेले, भाजपा कुड़वा मंडल अध्यक्ष मुकेश लिल्हारे, भाजपा युवा मोर्चा कुड़वा मंडल अध्यक्ष सोमेश उपवंशी, भाजपा कामठा मंडल सचिव देवानंद मारवाड़े, ग्राम पंचायत सदस्य सूरजलाल खोटेले सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।


विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प


नवनिर्वाचित उपसरपंच विजेंद्र मेश्राम ने अपने निर्विरोध निर्वाचन के लिए ग्राम पंचायत के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे ग्रामवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के साथ ही ग्राम के सर्वांगीण विकास एवं जनहित के कार्यों के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।



 
 
 

Comments


bottom of page