top of page

छात्र आंदोलन के बीच मोदी सरकार के मंत्री ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया स्वीकार

  • Jul 25
  • 2 min read

जन चेतना/दिल्ली :- देश भर में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मैंग के बीच मोदी सरकार में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। रवनीत सिंह बिट्टू भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्रिपरिषद में रेल राज्य मंत्री का दायित्व संभाल रहे थे। उनका राज्यसभा कार्यकाल हाल ही में समाप्त हुआ था और पार्टी ने उन्हें दोबारा राज्यसभा नहीं भेजा। इसके बाद से ही उनके मंत्रिपद छोड़ने की चर्चाएं तेज हो गई थीं। राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि बिट्टू का इस्तीफा अगले वर्ष होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जुड़ा हो सकता है। अगले साल फरवरी-मार्च में पंजाब समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसी अटकलें हैं कि भाजपा उन्हें पंजाब विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बना सकती है।



कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए थे शामिल

रवनीत सिंह बिट्टू पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे, लेकिन बाद में भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने 2024 का लोकसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ा था, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भाजपा ने उन्हें राज्यसभा भेजा और केंद्रीय मंत्रिपरिषद में रेल राज्य मंत्री बनाया था। अब राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त होने और मंत्रिपद से इस्तीफे के बाद माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें पंजाब में संगठन और चुनावी राजनीति में बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। हालांकि, भाजपा की ओर से उनके अगले राजनीतिक दायित्व को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आंदोलन(NEET Protest) की आगे की रणनीति पर दीपके ने कहा कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ अब तक हुई बातचीत में उनकी प्रमुख मांगों पर कोई आधिकारिक सहमति नहीं बनी है। दीपके ने कहा, “हम अभी संतुष्ट नहीं हैं। हमारी मांगों पर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, हमें कल फिर बातचीत के लिए बुलाया गया है।”


 
 
 

Comments


bottom of page