जयस्तंभ चौक बस स्थानक के पुनर्निर्माण कार्य का 5 सितंबर को होगा भूमिपूजन
गोंदिया शहर को मिलेगी बड़ी सौगात, आधुनिक स्वरूप में होगा बहुप्रतीक्षित बस स्थानक का कायाकल्प
अनंत चेतना/गोंदिया :- गोंदिया शहर के बहुप्रतीक्षित जयस्तंभ चौक बस स्थानक के पुनर्निर्माण कार्य का भूमिपूजन शनिवार, 5 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण विकास कार्य का भूमिपूजन राज्यसभा सदस्य राजेन्द्र जैन के शुभहस्ते संपन्न होगा। कार्यक्रम में गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद अग्रवाल की विशेष उपस्थिति रहेगी। जयस्तंभ चौक शहर का प्रमुख यातायात केंद्र होने के साथ-साथ प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही वाला क्षेत्र है। लंबे समय से बस स्थानक के पुनर्निर्माण एवं यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाओं की मांग की जा रही थी। अब इस बहुप्रतीक्षित कार्य की शुरुआत होने जा रही है।

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा बस स्थानक
पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद जयस्तंभ चौक बस स्थानक को आधुनिक एवं व्यवस्थित स्वरूप मिलने की उम्मीद है। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ बसों के आवागमन को भी अधिक व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। शहर के प्रमुख चौक के विकास और सौंदर्यीकरण की दृष्टि से भी यह कार्य महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
जनप्रतिनिधियों एवं नगर परिषद पदाधिकारियों की रहेगी प्रमुख उपस्थिति
भूमिपूजन समारोह में राज्यसभा सदस्य राजेन्द्र जैन एवं विधायक विनोद अग्रवाल के साथ नगर परिषद गोंदिया के पदाधिकारी एवं सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में नगराध्यक्ष सचिन शेंडे, मुख्याधिकारी संदीप बोरकर, उपविभागीय अधिकारी चंद्रभान खंडाईत, उपाध्यक्ष संतोष पटले सहित गटनेता विवेक मिश्रा, राकेश ठाकुर, राज शुक्ला, सुनील भरने एवं अभय अग्रवाल की प्रमुख उपस्थिति रहेगी। इसके अलावा नगर परिषद की सभापति श्रीमती नर्मिला मिश्रा, सभापति श्रीमती श्यामा सोनपुरे, सभापति श्रीमती प्रीति माने, कैलाश यादव, प्रदीप माने, अनूप जायसवाल तथा कु. नेहा यादव सहित नगर परिषद के अन्य पार्षद एवं जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील
इस अवसर पर नगर परिषद के पदाधिकारियों एवं आयोजकों की ओर से गोंदिया शहर के नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारी वर्ग एवं गणमान्य नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस विकास कार्य के भूमिपूजन समारोह में सहभागी होने की अपील की गई है।
कार्यक्रमदिनांक: 5 सितंबर 2026, शनिवारसमय: सुबह 11 बजेस्थान: जयस्तंभ चौक बस स्थानक, गोंदिया जयस्तंभ चौक बस स्थानक का पुनर्निर्माण शहर के यातायात एवं यात्री सुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।





Comments