top of page

डॉ. बाजपेयी का ‘न्यू बालाजी सोनोग्राफी सेंटर’ सील, अस्पताल का लाइसेंस भी रद्द

  • May 6
  • 1 min read

जनचेतना/गोंदिया/सचिन बोपचे :- गोंदिया में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डॉ. नितेश बाजपेयी के स्वामित्व वाले ‘न्यू बालाजी सोनोग्राफी सेंटर’ को सील कर दिया है। इससे पहले जिला प्रशासन द्वारा न्यू बालाजी नर्सिंग होम की मान्यता भी रद्द की जा चुकी थी।

मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. बाजपेयी के खिलाफ भंडारा जिले के वर्थी पुलिस थाना और गोंदिया के रामनगर पुलिस थाने में आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन्हीं मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिला सिविल सर्जन के आदेश पर जांच टीम ने सोमवार को सोनोग्राफी सेंटर पर कार्रवाई की।

निरीक्षण के दौरान आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सेंटर को सील कर दिया। इस कार्रवाई में मेडिकल अधिकारियों और कानूनी प्रतिनिधियों की टीम शामिल रही। इस मामले के सामने आने के बाद गोंदिया जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



 
 
 

Comments


bottom of page