top of page

तालुका स्तरीय कबड्डी स्पर्धा में पशीने विद्यालय दासगांव की छात्राएं प्रथम

Sep 10
1 min read


अनंत चेतना/ दासगांव :-  पशीने विद्यालय दासगांव की छात्राओं ने एक बार फिर विद्यालय का नाम रोशन करते हुए तालुका स्तरीय शालेय कबड्डी क्रीड़ा स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल किया। 9 सितंबर 2026 को आयोजित तालुका स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जबरदस्त खेल का परिचय दिया। पूरे मुकाबले के दौरान छात्राओं ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया और प्रतियोगिता में तालुका स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।


छात्राओं की इस सफलता में एस.पी. उइके सर एवं आर.एस. जगने सर के मार्गदर्शन और सानिध्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा। छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या व्ही.पी. बिसेन मैडम सहित समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, संस्था सचिव भूमिका पशीने मैडम ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

तालुका में प्रथम स्थान हासिल कर छात्राओं ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

विद्यालय परिवार में इस सफलता को लेकर खुशी का माहौल है।



 
 
 

Comments


bottom of page