दासगांव में बिजली बिल विवाद के बाद मारपीट, रावणवाड़ी पुलिस थाने में मामला दर्ज
अनंत चेतना/गोंदिया :- दासगांव (बु.) में बकाया बिजली बिल के कारण विद्युत कनेक्शन काटने पहुंचे महावितरण कर्मचारी के साथ कथित मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में रावणवाड़ी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महावितरण कनिष्ट अभियंता कमलेश किशोर मस्के (37) 9 सितंबर 2026 को दासगांव (बु.) में बकाया बिजली बिल के कारण एक उपभोक्ता का विद्युत कनेक्शन खंडित करने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान उपभोक्ता महफूज फेजुद्दीन सय्यद (लगभग 35 वर्ष) ने कनिष्ठ अभियंता के साथ विवाद किया। शिकायत के अनुसार आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की की तथा लोहे की पाइप उठाकर जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत के आधार पर रावणवाड़ी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 121(1), 132 एवं 351(2) के तहत अपराध क्रमांक 479/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है।





Comments