top of page

दासगाव में आयोजित किसान संघर्ष सभा में किसानो के लिए जनप्रतिनिधियों ने ली आक्रमक भूमिका

  • Apr 21
  • 5 min read

जन चेतना/गोंदिया/सचिन बोपचे

किसानो की लढाई में हम १०० प्रतिशत साथ में है और उनके लिए लड़ना मेरा कर्तव्य है – विधायक विनोद अग्रवाल


किसानो के हक़ के लिए सरकार के खिलाफ जाना पड़ा तो मै तैयार – विधायक विनोद अग्रवाल


गोंदिया तहसील के अंतर्गत आनेवाले ग्राम दासगांव में आयोजित किसान संघर्ष सभा में उपस्थित विधायक विनोद अग्रवाल ने सभी को संबोधित करते हुए कहा की, किसानो के ऊपर बहुत बड़ा संकट आया है और यह बहुत चिंता का विषय है. पुरे महाराष्ट्र में ७० लाख धान क्विंटल धान पकता हैजिसमे गोंदिया में ४५ प्रतिशत, भंडारा में ३५ प्रतिशत, गढ़चिरोली में १० प्रतिशत बाकि १० प्रतिशत पुरे राज्य में पकता है. उसके मुताबिक़ सरकार धान की लिमिट तय करती है. इस बार हमने सरकार से २ करोड़ लाख क्विंटल धान खरेदी की जाये ऐसी मांग की. किसानो की लढाई में हम १०० प्रतिशत साथ में है और उनके लिए लड़ना मेरा कर्तव्य है. ७०० रूपये बोनस जब दिया जाता था तब ७०० करोड़ रूपये राज्य सरकार को लगते थे लेकिन जब प्रति हेक्टरी बोनस दिया जा रहा है तो उसमे १८०० करोड़ रूपये लग रहे है पहले व्यापारियों को फायदा होता था लेकिन अब किसानो को सीधा लाभ होता है.


विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा की महाराष्ट्र के ग्रीष्मकालीन सत्र में सबसे पहले ही किसानो के लिए लक्षवेधी हमारी लगी और किसानो के धान की लिमिट के लिए अनेक बार मैंने प्रत्यक्ष रूप से राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से चर्चा की उन्होंने तत्काल केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से बात की तब उन्होंने जानकारी दी की सरकार के पास ३ साल तक देश को अनाज मिल सकता है इतनी पर्याप्त मात्रा में धान रखा हुआ है और अभी फिलहाल रखने की जगह नही है वह रखने की जगह की व्यवस्था होते ही योग्य निर्णय लिया जायेगा ऐसा जवाब उन्होंने दिया. लेकिन मै सभी किसानो को बता देना चाहता हु हम सभी विधायक मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे किसानो की आवाज उठाने के लिए मै बाध्य हु और अंतिम तक लडूंगा ऐसा विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा.


डांगोरली बैराज के बारे में कई सारे सवाल क्षेत्र के किसान करते है और यह विषय पानी की समस्याओ को देखते हुये चर्चा में बना हुआ है जिसके लिए विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा की डांगोरली की ऊपर बजट हो गया है और प्रशासकीय मान्यता भी प्राप्त हो चुकी है मध्यप्रदेश सरकार के तरफ से समिती का निर्माण भी किया जा चूका है २५ साल में पहली बार मध्यप्रदेश के साथ महाराष्ट्र सरकार की बैठक गोंदिया के डांगोरली के बैराज निर्माण को लेकर हुई. जुलाई के बैठक में मुख्यमंत्री फिर बैठक लेंगे. ३ महीने में लगातार भीडके कार्यवाही इसकी पूर्ण की गई है. डांगोरली बैराज के निर्माण के साथ ही रजेगांव में भी बैराज का निर्माण किया जायेगा जिससे ७० से ८० प्रतिशत किसान की खेती सुजलाम सुफलाम होगी. ऐसी जानकारी विधायक विनोद अग्रवाल ने दी.


संबोधन के अंत में विधायक विनोद अग्रवाल ने यह कहा की, विधायक बनने के बाद से सर्वाधिक मदद किसानो ओ की है. नुकसान की मदद पहले के प्रमाण में अधिक मेरे कार्यकाल में ही हुई है.संजय गाँधी के ३९ हजार लाभार्थी है और महाराष्ट्र में अव्वल है. ४० हजार परिवार को मकान दिए गए और ४० हजार परिवार को मकान दिए जायेंगे.१०० प्रतिशत पांदन रस्ते मजबूत करेंगे और नवेगांव देवरी उपसा सिंचन योजना की मान्यता के कार्य शुरू है.किसानो की चिंता के लिए मै खड़ा हूँ आपके लिए आर-पार की लढाई लड़ने के लिए रास्तो के ऊपर आकर लढाई लड़ने के लिए मै तैयार हूँ ८ दिन के बाद ही लढाई लढी जाएगी साथ ही किसानो को हो रही बिजली की समस्या के बारे में बताते हुए विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा की बटाना में नया सेंटर शुरू होगा साथ ही चंगेरा में सब सेंटर और काटी, दासगाव में भी नया सेंटर सभी की क्षमता बढ़ जाएगी जिससे आनेवाली २० दिनों के बाद किसानो को इस दिक्कत का सामना कम करना पड़ेगा. ऐसी जानकारी विधायक विनोद अग्रवाल ने दी.


देवेंद्र फडणवीस यह किसान विरोधी है, उन्हें मुख्यमंत्री रहने का कोई अधिकारी नहीं - राजकुमार (पप्पू) पटले

साथ ही अन्य वक्ताओं ने भी इसमें किसानो को संबोधित किया.जिसमे राजकुमार (पप्पू) पटले ने किसानो की व्यथा देखते हुए कहा की देवेंद्र फडणवीस यह किसान विरोधी है वह विदर्भ के होने बाद भी किसानो का दर्द नही समझ सकते है. उन्हें मुख्यमंत्री रहने का कोई अधिकारी नहीं है और जब सरकार के पास धान रखने के लिए जगह नही है तो जब धान खरेदी शुरू थी तब ही किसानो को सुचना क्यों नही दी की धान रखने जगह नही है आप अपना धान कही भी बेच दीजिये. किसान अपना धान कही भी बेच सकता था आज काटा हो गया धान गोडाउन में धान जमा हो गया और जब पैसे देने की पारी आई तो धान रखने जगह नही है ऐसा कहा जा रहा है यह बड़ी शोकांतिका है इसका हम निषेध करते है और सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे किसानो को न्याय दिलाएंगे ऐसा वक्तव्य किसानो के नेता सदैव किसानो के हित में खड़े रहने वाले पप्पू पटले ने कहा.



किसान परिषद के संस्थापक अध्यक्ष गोविंद तुरकर ने आयोजित किसान संघर्ष सभा में कहा की, जो हमारी आवाज की ताकत है ऐसे जनप्रतिनिधी के लिए खड़े रहना आवश्यक है. हमें अपने मेहनत के कमाई के लिए लड़ने की आवश्यकता है. किसानो के धान का बिल बनना चाहिए उनके धान का पैसा मिलना चाहिए.किसानो के आँख के आसू मै कई वर्षो से देखते आ रहा हूँ . किसान परिषद का अध्यक्ष हु मैंने देखा है हर गाँव गाँव जाकर किसान आज भी तकलीफ में नजर आता है. राज्य में किसानो की आवाज बुलंद करने के लिए विधायक विनोद अग्रवाल है और केंद्र में हमारी आवाज बुलंद करने के लिए प्रफुल पटेल हमारे नेता हमारे साथ है और डांगोरली के बैराज का निर्माण कार्य की गतिविधियों को तेजी से आगे बढाया जाये ऐसी मांग की.


पंकज यादव भी किसान संघर्ष सभा में उपस्थित थे उन्होंने कहा की मै भैसीवाले का बेटा हूँ एसीवाले का नही मुझे किसानो की तकलीफ बहुत अच्छे से पता है.किसानो की आवाज कोई नही सुनता है क्योकी इनके बीच कोई दलाल नही होता है ऐसा वक्तव्य किसानो के बीच पंकज यादव ने दिया.


कृषि उत्पन्न बाजार समिती के संचालक जितेश टेंभरे ने किसानो को संबोधित करते हुए कहा की, सरकार किसी की भी हो किसान हमेशा ही दुखी होता है. किसानो की तकलीफ सरकार को नही दिखाई देती इसके लिए अब हमें सडक पर उतरकर आंदोलन करने की आवश्यकता है और हम आंदोलन करेंगे इसके लिए जो भी व्यवस्था लगेगी हम करने तैयार ऐसी बात कृषि उत्पन्न बाजार समिती के संचालक और सेंट्रल कृषक के संचालक जितेश टेंभरे ने कही.

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सभी जनप्रतिनिधी प्रमुखता से शामिल थे. जिसमे प्रमुख रूप से उपस्थित विधायक विनोद अग्रवाल, कृषि उत्पन्न बाजार समिती के उपसभापती राजकुमार (पप्पू) पटले, संचालक धनंजय तुरकर, संचालक बाबा चौधरी, संचालक जितेश टेंभरे, किसान नेता गोविंद तुरकर, संचालिका कौशलबाई छत्रपाल तुरकर, जिप सदस्य नंदाताई वाढीवा, संचालक पंकज यादव, सरपंच रानुताई दिनेश तुरकर, होमनदास पटले, दिनेश तुरकर, भाऊलाल रहांगडाले, मंजूताई डोंगरे, ज्ञानेश्वर पगरवार अध्यक्ष मंगल ठाकरे राजेश ठाकरे तारासनबाई भरत पतेह, केवल राहंगडाले, सचिन बडगुजर, रमेश गौतम, मीनाबाई बावनकर, मदन चिखलोंडे व अन्य कार्यकर्त्ता तथा पदाधिकारी उपस्थित थे.




 
 
 

Comments


bottom of page