top of page

दुर्गाप्रसाद ठाकरे के जन्मदिन पर 2 अक्टूबर को सत्कार समारोह, सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वालों का होगा सम्मान

Sep 30
1 min read

जनचेतना/गोंदिया/सचिन बोपचे :- जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक, गोंदिया के संचालक दुर्गाप्रसाद ठाकरे के जन्मदिन के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को विभिन्न सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर रामकृष्ण विद्यालय, कु-हाड़ी, तहसील गोरेगांव, जिला गोंदिया में दोपहर 12 बजे से सत्कार समारोह आयोजित किया जाएगा। जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों, क्रिएटर्स, विविध सेवा सहकारी संस्थाओं, भजन मंडलों तथा साहित्य वाटप से जुड़े लोगों का सत्कार किया जाएगा। इसके साथ ही जनहित से जुड़े विभिन्न उपक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।


कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान आभा कार्ड वितरण भी किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देने वाले लोगों को सम्मानित करने और सामाजिक कार्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। दुर्गाप्रसाद ठाकरे के जन्मदिन को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए आयोजित किए जा रहे इस समारोह में विभिन्न सामाजिक, सहकारी और जनसेवा से जुड़े लोगों की उपस्थिति रहने की उम्मीद है। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और नागरिकों से समारोह में उपस्थित रहने की अपील की गई है।


 
 
 

Comments


bottom of page