top of page

देवरी में शाश्वत विकास लक्ष्यों पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Sep 22
1 min read

 

अनंत चेतना/देवरी:- राष्ट्रीय ग्राम स्वराज्य अभियान अंतर्गत पंचायत समिति देवरी की ओर से शाश्वत विकासाचे ध्येय (Thematic SDG) विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कुनबी सभागृह, चिचगड रोड, प्रोजेक्ट ऑफिस के बाजू में, देवरी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अमोल पटले के मार्गदर्शन में किया गया। प्रशिक्षण में सरपंच, उपसरपंच, ग्रामपंचायत अधिकारी, केंद्रचालक एवं ग्रामस्तरीय कर्मचारियों ने सहभाग लिया।


 

प्रशिक्षण के उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता सहा. गट विकास अधिकारी जयेंद्र राऊत ने की। इस अवसर पर विस्तार अधिकारी पंचायत समिति देवरी जी. जी. मुनीश्वर एवं ग्रामपंचायत अधिकारी प्रांजल टेंभरे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में सौ. माया सुजित जांभुळकर, प्रवीण प्रशिक्षक यशदा तथा सौ. माया प्रमोद येळे, प्रवीण प्रशिक्षक यशदा उपस्थित थीं। प्रशिक्षण के दौरान ग्राम स्तर पर शाश्वत विकास लक्ष्यों की संकल्पना, पंचायतों की भूमिका तथा विकास कार्यों को प्रभावी तरीके से लागू करने से संबंधित मार्गदर्शन किया गया।

 

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय ग्राम स्वराज्य अभियान के तालुका व्यवस्थापक पवन पाथोडे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन राष्ट्रीय ग्राम स्वराज्य अभियान के लेखापाल आशिष बोपचे ने किया। दो दिवसीय प्रशिक्षण के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर विकास के विभिन्न विषयों को समझने और शाश्वत विकास लक्ष्यों की दिशा में प्रभावी कार्य करने के लिए सहभागी पदाधिकारियों एवं कर्मचाऱ्यांना मार्गदर्शन मिळाले.


 

 
 
 

Comments


bottom of page