धान की फसल का तत्काल सर्वे कर किसानों को दें मदद : चेतन बहेकार
जनचेतना/गोंदिया :- जिले में धान की फसल पर विभिन्न बीमारियों का प्रकोप दिखाई दे रहा है। इससे किसानों की फसल प्रभावित होने के साथ उत्पादन में कमी आने की आशंका है। किसानों को हो रहे इस नुकसान को देखते हुए कृषि उत्पन्न बाजार समिती के सभापति चेतन बहेकार ने प्रशासन से तत्काल नुकसानग्रस्त फसलों का जायजा लेकर किसानों को सहायता देने की मांग की है। चेतन बहेकार ने कहा कि धान की फसल किसानों की आय का प्रमुख आधार है। बीमारी और अन्य कारणों से फसल को नुकसान पहुंचने के कारण किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है। ऐसे में प्रशासन को संबंधित विभाग के अधिकारियों के माध्यम से खेतों का निरीक्षण कर नुकसानग्रस्त एवं बीमारी से प्रभावित धान की फसल का सर्वेक्षण करना चाहिए।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि फसल नुकसान का जल्द से जल्द पंचनामा कर वास्तविक स्थिति सामने लाई जाए तथा पात्र किसानों को शासन की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता एवं आवश्यक राहत उपलब्ध कराई जाए। सभापति चेतन बहेकार ने कहा कि किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए इस मामले में प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई करना जरूरी है, ताकि नुकसान झेल रहे किसानों को समय पर राहत मिल सके।





Comments