नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला
- Mar 23
- 2 min read
जनचेतना/गोंदिया/सचिन बोपच

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया है. बुधवार (25 फरवरी, 2026) को पटना में एक कार्यक्रम को वे संबोधित कर रहे थे. उन्होंने नेहरू और गांधी परिवार की कॉम्प्रोमाइज वाली कहानी सुनाई. कहा, "एक समय था जब नेहरू जी ने खुद कहा था ये 45 करोड़ जनता देयता है. इतिहास गवाह है कि नेहरू जी का कार्यालय कैसे CIA व अन्य विदेशी एजेंसियों के लिए खुली किताब की तरह था."
नितिन नवीन ने कहा कि 1954 में नेहरू ने किस प्रकार से बिना किसी रिवार्ड के तिब्बत में भारत के अधिकार को चीन को सौंप दिया ये हम जानते हैं. पंचशील की आड़ में किस प्रकार से अक्साई चीन का कब्जा मान लिया गया. यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल में किस प्रकार से पत्र लिखकर चीन को स्थायी सदस्यता देने की वकालत की गई वो भी हमने देखा है.
'आखिर किस कॉम्प्रोमाइज मिशन के तहत…'
आगे कहा, "इंदिरा गांधी, जिन्होंने बड़ी छवि बनाई थी लेकिन हमें ध्यान है कि अमेरिकी राजदूत ने माना था कि CIA ने कांग्रेस को चुनाव में प्रचार करने के लिए पैसा दिया. शिमला समझौता के तहत 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को बिना कब्जा लिए हुए छोड़ देना. आखिर किस कॉम्प्रोमाइज मिशन के तहत ये किया गया? राजनीतिक रूप से कच्चातिवु जो श्रीलंका से है उसे किस प्रकार से श्रीलंका को दे देना इंदिरा गांधी के समझौता मिशन को दिखाता है..."
'सुपर प्रधानमंत्री बनकर समानांतर सरकार का संचालन किया'
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, "हम लोगों ने देखा है कि कैसे भोपाल गैस कांड में हजारों भारतीयों के हत्यारे वारेन एंडरसन राजकीय विमान से सुरक्षित देश से बाहर किया गया. सोनिया गांधी ने अपने पूरे राजनीतिक कार्यकाल में, यानी 2004 से 2014 के बीच नेशनल एडवाइजरी काउंसिल के माध्यम से 'सुपर प्रधानमंत्री' बनकर समानांतर सरकार और कैबिनेट का संचालन किया गया... राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन की सरकार और जॉर्ज सोरेस से फंडिंग करवाना... निश्चित रूप से ये उनके कॉम्प्रोमाइज मिशन की झलक को दिखाता है... राहुल गांधी ने 247 से अधिक विदेशी यात्राएं की हैं लेकिन उससे आधे से अधिक यात्राओं की सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी नहीं देना आखिर किस कॉम्प्रोमाइज मिशन के तहत हो रहा था?..."



Comments