top of page

बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता प्रकाश के हाथों प्रमोद कटरे हुए सम्मानित

Sep 10
1 min read

अनंत चेतना/ गोंदिया : कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले World Wide Computer Education, गोंदिया के संचालक प्रमोद कटरे को मुंबई में आयोजित समारोह में प्रतिष्ठित Career Builder Award 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता प्रकाश के हाथों प्रदान किया गया। मुंबई में आयोजित इस सम्मान समारोह में कंप्यूटर शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले संस्थानों और शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में World Wide Computer Education का चयन किया गया। संस्थान द्वारा विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक तकनीकी ज्ञान और करियर से जुड़ी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के कार्य को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया।


प्रमोद कटरे ने गोंदिया क्षेत्र में कंप्यूटर शिक्षा को विद्यार्थियों और युवाओं तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। उनके संस्थान के माध्यम से अनेक विद्यार्थी कंप्यूटर एवं तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर अपने करियर की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। मुंबई में बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता प्रकाश के हाथों पुरस्कार प्राप्त करना World Wide Computer Education और गोंदिया के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है। इस उपलब्धि पर संस्थान से जुड़े विद्यार्थियों, अभिभावकों और शुभचिंतकों ने प्रमोद कटरे को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



 
 
 

Comments


bottom of page