top of page

बांग्लादेश को हराकर भारत बना चैंपियन

  • Mar 23
  • 2 min read

जनचेतना/गोंदिया/सचिन बोपच



इंडिया ए ने रविवार को खेले गए एसीसी विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स के फाइनल में बांग्लादेश को 46 रनों से हराकर लगातार दूसरा खिताब जीता. फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 134 रन बनाए थे. तेजल हसबनीस ने अर्धशतक जड़ा. कप्तान राधा यादव ने 36 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. डिफेंड करते हुए प्रेमा रावत ने शानदार गेंदबाजी की, उन्होंने 4 ओवरों में सिर्फ 12 रन दिए और 3 विकेट चटकाए. सोनिया मेंधिया और तनुजा कंवर ने 2-2 विकेट लिए.फाइनल में 135 रनों का पीछा करते हुए बांग्लादेश का पहला विकेट तीसरे ओवर में गिरा था. साइमा ठाकोर ने इश्मा तंजीम (3) को आउट किया, इसके बाद अन्य ओपनर शमीमा सुल्ताना (20) को प्रेमा रावत ने अपना शिकार बनाया. 10वें ओवर में कप्तान राधा यादव को पहला विकेट मिला, 47 के स्कोर पर सर्मिन सुल्ताना (18) को उन्होंने कैच आउट कराया. आस्किंग नेट रन रेट बढ़ने के साथ बांग्लादेश पर दबाव बढ़ता गया और मिडिल आर्डर पूरी तरह विफल नजर आया.कप्तान फाहिमा खातून (14) को मिन्नु मनी ने आउट किया, जिसके बाद बांग्लादेश की हार लगभग कन्फर्म हो चुकी थी. बांग्लादेश के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए, पूरी टीम 88 रनों पर ढेर हो गई.

 

तेजल ने जड़ा अर्धशतक, मिला POTM अवार्ड

बैंकॉक के टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए एसीसी विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 134 रन बनाए थे. हालांकि शुरुआत भारत की भी खराब ही हुई थी. 9वें ओवर में टीम का पहला विकेट 44 के स्कोर पर गिरा, इसके बाद तेजल हसबनीस और राधा यादव ने शानदार पारी खेलकर भारत को 134 तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. तेजल ने 34 गेंदों में 51 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें उन्होंने 2 छक्के और 3 चौके जड़े. इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला. कप्तान राधा यादव ने 30 गेंदों में 36 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 1 छक्का और 3 चौके लगाए.


Comments


bottom of page