top of page

भंडारा नवजात ब्रिकी कांड: पूर्णिमा धुर्वे और उमेशसिंह गहलोत भी अरेस्ट; पुराने मामलों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

  • Mar 23
  • 1 min read

जनचेतना/गोंदिया/सचिन बोपच



भंडारा जिले के बहुचर्चित बच्ची बिक्री प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले में कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। भंडारा जिले के बहुचर्चित बच्ची बिक्री प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले में कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

 

आरोपी गिरफ्तार – विसापुरे

प्रकरण के जांच अधिकारी एवं उपविभागीय पुलिस अधिकारी शिवम विसापुरे ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद मामले से जुड़े और तथ्य सामने आने की संभावना है।

मामले की गहन जांच जारी

जांच अधिकारी एवं उपविभागीय पुलिस अधिकारी शिवम विसापूरे ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। इसी कड़ी में गोंदिया निवासी पूर्णिमा रमेश धुर्वे और उमेशसिंह गहलोत को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को आशंका है कि जांच में और महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। दिसंबर माह में भी एक शिशु की बिक्री होने की बात सामने आई है, जिसे शीघ्र बरामद किए जाने की संभावना है।


Comments


bottom of page