top of page

भंडारा में ऑपरेशन ऑल आउट: 833 वाहनों की जांच, 54 अपराधियों को खंगाला, पुलिस का अपराधियों पर सर्जिकल स्ट्राइक

  • Mar 23
  • 3 min read

जनचेतना/गोंदिया/सचिन बोपच

भंडारा जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन के मार्गदर्शन में 21 फरवरी की रात 7 से 10 बजे के बीच पूरे जिले में ‘ऑल आउट ऑपरेशन’ चलाया गया। इस अचानक हुई कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया और पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत व्यापक कार्रवाई की।

इस विशेष मुहिम में जिले के 7 उपविभागीय पुलिस अधिकारी, 49 पुलिस अधिकारी और 285 पुलिस कर्मियों की टीम ने हिस्सा लिया। गोपनीय योजना के तहत अपराधियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। पुलिस ने सड़कों के साथ-साथ जेल से छूटे, रिकॉर्ड पर दर्ज बदमाशों और संदेहियों सहित 54 अपराधियों के घरों पर जाकर प्रत्यक्ष जांच की। कॉम्बिंग ऑपरेशन और नाकाबंदी के जरिए नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पुलिस स्टेशनवार प्रदर्शन

  • जिले के 18 पुलिस थानों ने इस अभियान में अवैध शराब तस्करों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।

  • भंडारा पुलिस ने 2 शराबबंदी, 2 ड्रंक एंड ड्राइव केस दर्ज कर 55 वाहनों की जांच की। शास्त्री चौक, मुस्लिम लाइब्रेरी चौक और जिला अस्पताल चौक पर नाकाबंदी की गई।

  • मोहाडी पुलिस ने वरठी फाटा पर 2 शराबबंदी, 1 ड्रंक एंड ड्राइव केस दर्ज कर 40 वाहनों की जांच की।

  • जवाहरनगर पुलिस ने पेट्रोल पंप परिसर के पास 3 शराबबंदी और 1 ड्रंक एंड ड्राइव केस दर्ज कर 40 वाहन जांचे।

  • कारधा पुलिस ने कारधा और अंबाडी चौक पर 3 शराबबंदी, 3 ड्रंक एंड ड्राइव केस दर्ज कर 52 वाहनों की जांच की।

  • वरठी पुलिस ने 1 ड्रंक एंड ड्राइव केस के साथ 35 वाहन जांचे।

  • करडी पुलिस ने पालांदुर टी-पॉइंट पर 45 वाहनों की जांच की।

  • तुमसर पुलिस ने खापा और बावनकर चौक पर 2 शराबबंदी, 3 ड्रंक एंड ड्राइव केस दर्ज कर 62 वाहनों की जांच की।

आंधलगांव, सिहोरा और गोबरवाही पुलिस ने क्रमशः जांब रोड फाटा, गोंडीटोला फाटा और सिहोरा रोड पर कार्रवाई कर 3 शराबबंदी केस दर्ज किए और 100 से अधिक वाहनों की जांच की।

Comments

bottom of page