भागडी में दूषित जलापूर्ति से हजारों ग्रामीणों पर बीमारियों का खतरा
- Aug 3
- 1 min read
जनचेतना/भंडारा/सचिन बोपचे :- ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत कुछ वर्षों पूर्व निर्माण जलापूर्ति योजना के नलों में प्रत्यक्ष नदी के दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। जिसके कारण तहसील के भागडी के हजारों ग्रामीणों पर विभिन्न बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। जिसे लेकर ग्रामीणों में सरकार के ग्रामीण जलापूर्ति योजना विभाग सहित जल जीवन मिशन प्रशासन के खिलाफ तीव्र आक्रोश एवं दहशत का माहौल देखा जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगभग 3,000 जन संख्या वाली तहसील के भागडी गांव में 2530 वर्षों पूर्व सरकार के ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के तहत जलापूर्ति योजना का निर्माण किया गया था। इस योजना के तहत स्थानीय भागडी के चूलबंद नदी में कुएं का निर्माण किया गया है। उक्त कुएं से जलापूर्ति योजना के तहत घरेलू नलों में पीने के पानी की आपूर्ति शुरू है।
चूलबंद नदी का दूषित पानी पहुंच रहा घरों तक
हालांकि इस योजना के विस्तार के लिए पिछले कुछ वर्षों में जल जीवन मिशन योजना के तहत जलापूर्ति के लिए आवश्यक सुविधाएं निर्माण की गई। चूलबंद नदी में बनाए गए कुएं में हर वर्ष बाढ़ का पानी जमा होता है। जिसके कारण इस गांव के सभी नलों में दूषित पानी की आपूर्ति होती है। इस समस्या को लेकर स्थानीय ग्रापं के पदाधिकारी एवं ग्रामीणों ने सरकार के जल जीवन मिशन योजना के तहत जल शुद्धिकरण केंद्र के निर्माण की मांग की है। किंतु उक्त मांग पर सरकार एवं प्रशासन से अनदेखी की जा रही है।





Comments