top of page

भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री विक्की बघेले की स्वखर्च से किन्ही पाठशाला में नियुक्ति

  • 2 days ago
  • 1 min read

शाला व्यवस्थापन समिति की पूर्व मंजूरी एवं देखरेख में रिना डहाट की नियुक्ति, पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत


अनंत चेतना/गोंदिया :-  जिला परिषद किन्ही पाठशाला में विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विक्की बघेले ने अपने स्वखर्च से महत्वपूर्ण पहल करते हुए रिना गणेशलाल डहाट की नियुक्ति करवाई। शाला व्यवस्थापन समिति किन्ही की पूर्व मंजूरी एवं देखरेख में यह नियुक्ति प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न की गई। ग्रामीण क्षेत्र की शाला में शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से विक्की बघेले द्वारा अपने व्यक्तिगत खर्च से की गई इस पहल की सराहना की जा रही है। शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के माध्यम से उन्होंने सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का प्रयास किया है।

 

इस अवसर पर शाला व्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष हिलेन्द्र बारापेले, समिति के मानद सदस्य एवं ग्राम पंचायत किन्ही के वर्तमान सदस्य अजय डहाट, लक्ष्मीचंद खरे सहित अन्य सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। नियुक्ति के अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कुमारी रिना डहाट का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। विक्की बघेले की इस स्वखर्च से की गई पहल को लेकर स्थानीय स्तर पर सकारात्मक चर्चा है। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा और शैक्षणिक व्यवस्था के लिए इस प्रकार का सहयोग महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



 
 
 

Comments


bottom of page