top of page

महाराष्ट्र एक्सप्रेस में सामान्य यात्रियों के लिए 6 कोच D-Reserve करने की मांग तेज

Sep 10
2 min read

गोंदिया रेलवे स्टेशन पर एड. योगेश अग्रवाल ‘बापू’ ने उठाई यात्रियों की आवाज, S-2 से S-7 तक कोच उपलब्ध कराने की मांग


अनंत चेतना/गोंदिया :- महाराष्ट्र एक्सप्रेस (11040/11039) में सामान्य टिकट पर यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को राहत देने के लिए S-2 से S-7 तक कुल 6 स्लीपर कोच D-Reserve करने की मांग तेज हो गई है। अखिल भारतीय बापू युवा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष एड. योगेश अग्रवाल ‘बापू’ ने गोंदिया रेलवे स्टेशन पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश से विशेष मुलाकात कर यह मांग रखी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र एक्सप्रेस में सामान्य टिकट लेकर यात्रा करने वाले बड़ी संख्या में यात्रियों को भीड़ और सीटों की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में स्लीपर के छह कोचों को D-Reserve करने से सामान्य यात्रियों को बड़ी राहत मिल सकती है।


अग्रवाल ने मांग की कि S-2 से S-7 तक के कोच सामान्य यात्रियों के लिए उपलब्ध कराए जाएं, जिससे ट्रेनों में भीड़ कम हो और यात्रियों को सम्मानजनक एवं सुरक्षित यात्रा का अवसर मिले। इस दौरान उन्होंने DRM नागपुर गुप्ता जी से भी चर्चा कर मांग को गंभीरता से लेने का आग्रह किया। महाप्रबंधक ने मांग को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक निर्णय का आश्वासन दिया। एड. योगेश अग्रवाल ‘बापू’ ने कहा, “सामान्य यात्री ही रेलवे की असली ताकत हैं। उन्हें भी सम्मानजनक यात्रा का हक मिलना चाहिए।” इस अवसर पर आशिष बंसोड़, इंजी. जस्पाल सिंह चावला, मनीष चौहान, संजीव अजमेरे, अनुपम पटेल सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


प्रमुख मांगें :-

S-2 से S-7 तक 6 कोच पुनः D-Reserve किए जाएं।

सामान्य टिकट वाले यात्रियों को यात्रा में राहत दी जाए।

महाराष्ट्र एक्सप्रेस में भीड़ कम करने की व्यवस्था की जाए।

सामान्य यात्रियों के लिए पुरानी व्यवस्था बहाल की जाए।



 
 
 

Comments


bottom of page