top of page

राष्ट्रीय विज्ञान नाट्य उत्सव में जी.ई.एस. कामठा विद्यालय की शानदार सफलता

Sep 10
2 min read

अनंत चेतना/कामठा/महेंद्र गजभिए :- राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान, नागपुर, स्कूली शिक्षा विभाग (महाराष्ट्र राज्य) और राष्ट्रीय संग्रहालय परिषद (नेहरू विज्ञान केंद्र, वर्ली, मुंबई) के संयुक्त तत्वावधान में गोंदिया शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय विज्ञान नाट्य उत्सव २०२६' के अंतर्गत जिला परिषद डिजिटल स्कूल, कुड़वा (गोंदिया) में संपन्न हुई जिला स्तरीय विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता में गोंदिया शिक्षा संस्था गोंदिया द्वारा संचालित जी.ई.एस. हाईस्कूल एवं कला-विज्ञान कनिष्ठ महाविद्यालय, कामठा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तालुकास्तरीय प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया है।


इस वर्ष नाट्य उत्सव का मुख्य विषय 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: मित्र साधन, या खतरा' तय किया गया था। इस विषय पर आधारित नाटक में विद्यालय के बाल कलाकारों में —कु. पौर्णिमा खरकाटे, हर्ष गराडे, मयूर मानकर, कु. परिधि वंजारी, कु. डेज़ल नागपुरे, कु. कनक चंदेले, एकांश पारधी और क्रीश लिल्हारे ने अपने प्रभावी अभिनय से वैज्ञानिक अवधारणाओं की बेहद रोचक प्रस्तुति दी। छात्रों ने विज्ञान प्रसार और सामाजिक जागरूकता के दोहरे उद्देश्य को बेखूबी से प्रस्तुत कर दर्शकों और निर्णायकों का दिल जीत लिया। इस नाटक के सफल आयोजन के लिए विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती तृष्णा चैटर्जी मॅडम के मार्गदर्शन में विद्यालय की पर्यवेक्षिका समता गणवीर मॅडम, सहायक शिक्षक सुरेशकुमार ठाकरे, निकिता डोंगरवार मॅडम और हिमाली बोपचे मॅडम ने विशेष परिश्रम किया और छात्रों को प्रशिक्षण दिया।


छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती तृष्णा चैटर्जी मॅडम, पर्यवेक्षिका समता गणवीर मॅडम, जूनियर कॉलेज प्रभारी प्रा. संदीप लंजे, वरिष्ठ शिक्षक संदीप गोखे, मनोज चव्हाण न, कु. व्ही.आर.उईके, सुरेशकुमार ठाकरे, विनोदकुमार माने (माने गुरुजी), प्रा. ताराचंद नामुळते, प्रा. योगेश राखडे, प्रा. विराज भेंडारकर, प्रा. प्रकाश भगत, एम.ओ. देशमुख, कु. डी.जी. बांते, के.जे. मेश्राम, के.जी. रहांगडाले, कु. व्ही.एम. वनवे, श्रीमती एन.डी. कापगते, ए.व्ही. वासनिक तथा पल गुप्ता ने सभी प्रतिभागी छात्रों का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय की इस शानदार उपलब्धि पर पूरे परिसर व क्षेत्र में छात्रों की जमकर सराहना हो रही है।



 
 
 

Comments


bottom of page