top of page

श्यामसुंदर डेयरी स्वीट मार्ट में आग, दुकान जलकर खाक

Oct 5
1 min read

जनचेतना/गोंदिया :- शहर के मध्यवर्ती इलाके में स्थित श्यामसुंदर डेयरी स्वीट मार्ट में सोमवार, 5 अक्टूबर की सुबह करीब 5 बजे भीषण आग लग गई. आग की चपेट में आने से दुकान का सामान, खाद्य पदार्थ और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई. घटना में दुकान मालिक को लाखों रु. के नुकसान की आशंका है. प्रारंभिक तौर पर आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है.



सोमवार की सुबह के समय दुकान से धुआं निकलता और आग की लपटें दिखाई देने पर आसपास के नागरिकों ने तत्काल अग्निशमन दल को सूचना दी. जानकारी मिलते ही दमकल जवान मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया. आग की तीव्रता अधिक होने के कारण कुछ ही समय में दुकान का अधिकांश हिस्सा और उसमें रखा सामान जल गया. अग्निशमन दल ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया. दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोक लिया गया. यदि आग पर समय रहते नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आसपास की अन्य दुकानों को भी नुकसान होने की आशंका थी. आग लगने के वास्तविक कारण और नुकसान की कुल राशि का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. घटना के बाद मौके पर नागरिकों की भीड़ जमा हो गई थी. संबंधित विभाग द्वारा मामले की आगे जांच की जा रही है.



 
 
 

Comments


bottom of page