top of page

संपूर्ण गोंदिया जिले को अकालग्रस्त घोषित कराने कल मंत्रालय पहुंचेंगे विधायक विनोद अग्रवाल, सीएम फडणवीस से करेंगे मुलाकात

Sep 29
1 min read


जनचेतना/गोंदिया :- बदलते हवामान और पर्याप्त बारिश के अभाव में गोंदिया जिले के धान उत्पादक किसान गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। बारिश की कमी से धान फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ने की स्थिति को देखते हुए विधायक विनोद अग्रवाल किसानों के हित में आगे आए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को फोन पर चर्चा कर जिले की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए सूखे की स्थिति पर गंभीरता से विचार करने की मांग की है। विधायक विनोद अग्रवाल ने मांग की है कि गोंदिया, देवरी, आमगांव, सालेकसा, अर्जुनी मोरगांव और सड़क अर्जुनी तहसीलों में भी बदलते हवामान और बारिश की कमी से प्रभावित फसलों का तत्काल सर्वेक्षण कर उन्हें अकालग्रस्त घोषित किया जाए।

विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा कि धान किसानों की स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है। ऐसे में केवल एक तहसील को अकालग्रस्त घोषित कर अन्य प्रभावित क्षेत्रों को नजरअंदाज करना उचित नहीं है। कल 29 सितंबर को मुंबई मंत्रालय में मुख्यमंत्री श्री फडणवीस को निवेदन देकर जिले की वास्तविक स्थिति से सरकार को अवगत कराया जाएगा तथा संपूर्ण गोंदिया जिले को अकालग्रस्त घोषित कर किसानों को नियमानुसार आवश्यक सहायता एवं राहत उपलब्ध कराने की मांग की जाएगी।



 
 
 

Comments


bottom of page