गोंदिया जिले के प्रमुख मार्गों पर यात्री प्रतीक्षालय नहीं होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह की परेशानी जिले के सालेकसा तहसील अंतर्गत गांवों में भी दिखाई दे रही है। यात्रियों के आवागमन के लिए राज्य परिवहन निगम की बसे चलती है। तहसील के मुंडीपार, पानगांव, सालेकसा, रोंढा, दर्रेकसा, गोवारीटोला, पोवारीटोला, साकरीटोला, पिपरिया आदि मार्गों पर यात्री प्रतिक्षालयों का निर्माण किया गया था। लेकिन प्रशासन की अनदेखी से वे जर्जर अवस्था में चले गए है। जिससे इन मार्गो से आवागमन करने वाले यात्रियों को इन दिनों मजबुरी में होटल, पानठेलों या सड़क किनारे खड़े रहकर बस का इंतजार करना पड़ रहा है।