top of page

सौतेली मां-बेटे के अफेयर का खौफनाक अंत ; बेटे ने पीया जहर, मां ने लगाई फांसी

  • May 28
  • 2 min read

जनचेतना/बीड/सचिन बोपचे : महाराष्ट्र के बीड जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सौतेली मां और उसके जवान बेटे के बीच पनपे कथित प्रेम संबंध का बेहद खौफनाक अंत हुआ है। समाज में बदनामी के डर से पहले 21 वर्षीय युवक ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। इसके बाद उसकी मौत का सदमा बर्दाश्त न कर पाने से उसकी सौतेली मां ने भी अस्पताल परिसर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दोहरे सुसाइड से केज और अंबाजोगाई इलाके में हड़कंप मच गया है।



शादी के बाद सौतेली मां के करीब आया बेटा

मिली जानकारी के अनुसार बीड जिले के केज तहसील के सोनी जवला गांव के एक व्यक्ति ने पहली पत्नी से तलाक के बाद 4 साल पहले अनीता नाम की महिला से दूसरी शादी की थी। इसी दौरान पहली पत्नी से हुए 21 वर्षीय बेटे अनिल पवार और उसकी सौतेली मां अनीता के बीच कथित प्रेम संबंध बन गए। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के एकसाथ कही दूर घर बसाने का सोचा।


घर छोड़ तेलंगाना भागे तो पुलिस ने पकड़ा

कुछ दिन पहले अनिल और अनीता अचानक घर से बिना बताए लापता हो गए। दोनों भागकर तेलंगाना चले गए थे। पत्नी और बेटे के अचानक गायब होने के बाद पीड़ित पति ने केज पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल लोकेशन और तकनीकी जांच के आधार पर दोनों को तेलंगाना से ढूंढ निकाला और हिरासत में लेकर वापस बीड ले आई।बताया जा रहा है कि अपने अवैध संबंध के सार्वजनिक हो जाने और बदनामी के डर से अनिल मानसिक तनाव में था। इसी कारण उसने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अंबाजोगाई के स्वामी रामानंद तीर्थ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।



Comments


bottom of page